Homeअध्यात्मजानते हैं इस हफ्ते का साप्ताहिक राशिफल, क्या बताती हैं आपकी राशियां?

जानते हैं इस हफ्ते का साप्ताहिक राशिफल, क्या बताती हैं आपकी राशियां?

1 मेष राशि
आपकी अपने जीवनसाथी से थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है। खास बात ये है की इस नोकझोक से आप लोगों के प्रेम में मधुरता और प्रगाढ़ होगी। नई दोस्ती रंग दिखाएगी। प्राथमिकता के आधार पर यात्रा की योजना बनाना सही होगा। स्वास्थ्य का साथ मिलेगा।

2 वृषभ राशि
इस सप्ताह कुछ नया नहीं होगा, लेकिन इस ओर कदम उठाया जा सकता हैं। नई शुरुआत के लिए यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी के लिए सप्ताह अनुकूलता लिए हुए है, लेकिन प्रेम-संबंध में तनाव की स्थिति रहेगी।

3 मिथुन राशि
आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नई योजना में किसी विपरीत लिंग का व्यक्ति से जान-पहचान लाभकारी हो सकती है। भागदौड़ भी करनी होगी। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। जीवनसाथी संग प्रेम-संबंध में सामान्य सहजता बनी रहेगी। प्रेमियों को दिखावा करने से बचना होगा।

4 कर्क राशि
घरेलू कार्य में सफलता के लिए हिम्मत जुटानी पड़ सकती है। रिश्तेदारी में पुराना मतभेद उभर सकता है। घर-परिवार को संभालने की कला हो या फिर प्रोफेशन का कार्यक्षेत्र उनमें डंटे रहने की कोशिश करनी होगी ।

5 सिंह राशि
प्रोफेशन में मानेवांछित नतीजे आने की उम्मीद है। आमदनी को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। चिंता करनी है तो आय-व्यय को संतुलित बनाए रखने की करें। अनावश्यक खर्च से बचना होगा। संचार माध्यमों का फायदा उठाएं। जमीन-जायदाद के मामले में पहल करना लाभप्रद होगा। यात्रा भी लाभकारी साबित होगी।

6 कन्या राशि
प्रोफेशन में कुछ नयापन आ सकता है। कोई छोटी-सी यात्रा आपको सुखद एहसास देगी। प्रेमियों के लिए अनुकूल समय है। उनकी महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।

7 तुला राशि
कुछ नए लोगों से हुई मुलाकात कारोबार के सिलसिले में फायदेमंद साबित होगी। दांपत्य में प्रेम का प्रवाह बना रहेगा। सप्ताह तक उन्हें कोई शुभ सूचना मिल सकती है। प्रोपर्टी के संबंध में सफलता नहीं मिलेगी ।

8 वृश्चिक राशि
यह कहें कामकाज के सिलसिले में बात बन सकती हैं। स्थ्य उतार-चढ़ाव भरा होगा, जो धूप-छांव की तरह आती-जाती रहेगी। औसत आमदनी पर ही संतोष करना होगा और आवश्यक घरेलू जरूरतें पूरी करनी होगी।

9 धनु राशि
आमदनी भी अच्छी होगी। घर-परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। घर हो या बाहर लोग आपपर भरोसेमंद साबित होंगे। ईश्वर के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। पूजा-पाठ में दिलचस्पी लेंगे। रोमांस को फीका पड़ने से बचना आसान नहीं होगा।

10 मकर राशि
प्रोफेशन में गतिशीलता बनी रहेगी। पारिवारिक सदस्यों की जरूरतों की पूर्ति के लिए कुछ प्रयास करने पड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवन में मधुरता का संचार होगा। प्रोपर्टी के लिए समय सही है ।

11 कुंभ राशि
परिवार में शुभ आयोजनों की खुशियों से आप आनंदित रहेंगे। महत्वपूर्ण यात्रा संपन्न् होगी, लेकिन लंबी यात्रा कष्टकारी हो सकती है। रोमांस में और अधिक सरसता आए इसके लिए अपने सकारात्मक विचारों को प्राथमिकता देनी होगी।

12 मीन राशि
घरेलू मोचे पर छोटी-मोटी घटनाएं आपकी सकारात्मकता को बढ़ा देंगी। अपनी समझदारी से प्रोफेशन में कुछ नया करने की योजना बनाएंगे। प्रॉपर्टी के लिए मनपसंद सौदा तय हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और रोमांस का सहज आनंद उठाएंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular