Homeराज्यउत्तराखण्डहिमाचल विधानसभा चुनाव : सीएम त्रिवेंद्र समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता...

हिमाचल विधानसभा चुनाव : सीएम त्रिवेंद्र समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता स्टार प्रचारक के रुप में करेंगे प्रचार

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और पार्टी के कई बड़े नेता हिमाचल विधानसभा चुनाव में पार्टी के अभियान में अपना दम-खम दिखाएंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आज हिमाचल विधान सभा चुनावों  में स्टार प्रचारक के रुप में करेंगे प्रचार । सीएम त्रिवेंद्र आज 2 विधानसभा सीट के लिए प्रचार करेंगे। हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए हाईकमान ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है जिनमे  सीएम त्रिवेंद्र सिंह समेत प्रदेश कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, धन सिंह रावत, यशपाल आर्य एक-एक बार हिमाचल प्रदेश का दौरा कर चुके हैं. इन मंत्रियों को एक बार फिर हिमाचल में चुनाव प्रचार अभियान में लगाया जाएगा।

 

हिमाचल में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए उत्तराखंड भाजपा के कई दिग्गज नेता पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में चुनावी रैलियां करेंगे. सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हिमाचल प्रदेश में दो रैलियों को संबोधित करेंगे.

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि उन्हें सोमवार को दो विधानसभाओं में चुनाव प्रचार के लिए जाना है. उन्होंने कहा कि हिमाचल में निश्चित तौर पर भाजपा की सरकार बनेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी पार्टी को अमित शाह के नेतृत्व में उत्तराखंड की तरह अभूतपूर्व जीत मिलेगी.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने पहले ही 8 नवम्बर तक हिमाचल प्रदेश में डेरा डाल दिया है. उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. See good types of shields. They offer good fun. Stream [url=https://nfj.org.uk/]gay men porn[/url] quick. Grab best kind well.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular