Homeराज्यउत्तराखण्डजम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना देश में एक नई आजादी :-...

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना देश में एक नई आजादी :- पुष्कर सिंह धामी

खटीमा- जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35ए के हटाने व जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने के उपलक्ष्य में भाजपा से खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान विधायक पुष्कर सिंह धामी ने शहीदो के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने एक निशान, एक विधान, एक प्रधान के ध्येय वाक्य को पूरा कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना देश में एक नई आजादी है।आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर को लेकर केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग काफी लंबे समय से उठती आई थी, लेकिन ये मसला हर बार टलता ही रहा। नरेंद्र मोदी की सरकार ने इस फैसले को लिया, जिसे मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अबतक का सबसे बड़ा फैसला माना जा रहा है। इस फैसले के बात से ही देशभर में जश्न का माहौल है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular