Homeराज्यउत्तर प्रदेशदेशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है ईद-उल-अजहा का त्योहार, राष्ट्रपति,...

देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है ईद-उल-अजहा का त्योहार, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई……

आज देशभर में बकरीद का त्योहार बड़े ही घूम-धाम से मनाया जा रहा है। इसे कुर्बानी के त्योहार के तौर पर मनाया जाता है। ईद के मौके पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, राहुल गांधी ने देशवासियों को त्योहार की शुभकामनाए दी हैं। इस समय सभी की नजरें जम्मू-कश्मीर पर हैं। जहां ईद के मौके पर ढील दी गई है और धारा 144 हटा दी गई है। घाटी में रविवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। खरीदारी के लिए प्रतिबंधों में ढील दी गई। प्रशासन की ओर से घरों में गैस, सब्जियां और अन्य जरूरी सामग्री भेजी गईं। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करके लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार प्यार और इंसानियत का प्रतीक है। उन्होंने कहा, ‘भारत के सभी नागरिकों को ईद मुबारक। खासतौर से देश और विदेश में रहने वाले हमारे मुस्लिम भाई-बहनों को। ईद उल-जुहा प्यार, भाईचारे और मानवता का प्रतीक है। आइए हम इन सार्वभौमिक मूल्यों के लिए खुद को प्रतिबद्ध करें जो हमारी समग्र संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं।’

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा, ‘मैं ईद-उल-जुहा के शुभ अवसर पर देश के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं। यह त्योहार भक्ति, विश्वास और बलिदान के गुणों का एक पर्व है जो भाईचारे, करुणा और एकता की भावनाओं को प्रेरित करता है। ईद-उल-जुहा के महान आदर्श हमारे जीवन को शांति और सद्भाव के साथ समृद्ध करें और हमारे देश में समृद्धि लाएं।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद उल-अधा की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘ईद उल-अधा के अवसर पर मेरी तरफ से शुभकामनाएं। मैं उम्मीद करता हूं कि यह हमारे समाज में शांति और खुशी की भावना को बढ़ाने का काम करेगा। ईद मुबारक।’

रक्षामंत्री राजनाथ ने कहा, ‘ईद उल-अधा के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं। उम्मीद करता हूं कि यह दिन हमारे समाज में शांति और सद्भाव के बंधन को और मजबूत और गहरा करे।’

कांग्रेस पार्टी ने भी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस ने ट्विटर पर लिखा, ‘हमारे सभी भाई और बहनों को ईद मुबारक। यह शुभ अवसर आपके लिए शांति, समृद्धि और खुशी लाए।’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सभी को ईद की मुबारकबाद दी है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular