Homeराज्यउत्तर प्रदेशजब अमेठी में रोते-रोते मंच से उतरे गायत्री प्रजापति, कहा- सीएम के...

जब अमेठी में रोते-रोते मंच से उतरे गायत्री प्रजापति, कहा- सीएम के साथ खड़ा नहीं होऊंगा!

सीएम अखिलेश यादव की अमेठी में रैली के दौरान गैंगरेप मामले में आरोपी बनाए गए प्रदेश सरकार के मंत्री और सपा प्रत्याशी गायत्री प्रजापति अचानक रोते—रोते मंच से उतर गए.

इस दौरान गायत्री ने कहा कि मैं सीएम के साथ खड़ा नहीं होऊंगा. वहीं सभा में पहुंचने के बाद सीएम अखिलेश ने कहा कि बदायूं की घटना का गलत प्रचार किया गया था. सुलतानपुर में भी ऐसा ही हुआ. साजिशों से सावधान रहकर मदद करना.

दरअसल, सपा नेता गायत्री प्रसाद प्रजापति ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए उनकी गिरफ्तारी को रोकने की गुहार लगाने से संबंधित याचिका दायर की है. उन्‍होंने यह भी गुजारिश की है कि उनके खिलाफ मामला वापस लिया जाए. उन्‍होंने अपनी याचिका में कहा है कि कोर्ट ने उनका पक्ष नहीं सुना. इसलिए उनकी गिरफ्तारी से पहले उनका पक्ष सुना जाना चाहिए.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular