Homeराज्यउत्तराखण्डचौखुटिया में बादल फटा

चौखुटिया में बादल फटा

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की चौखुटिया तहसील के खीड़ा क्षेत्र में देर रात बादल फटने से उफान पर आए बरसाती नालों ने क्षेत्र में खासा नुकसान पहुंचाया।

बादल फटने से एक गोशाला ढह गई और वहां बंधे मवेशी मलबे में दब गए। एक घर की दीवार धंस गई, जबकि कई घरों के लिए खतरा पैदा हो गया है। बड़े पैमाने पर खेत मलबे से अट गए हैं तो पेयजल योजनाएं और पैदल रास्ते ध्वस्त हो गए। दो दिन पहले भी चौखुटिया क्षेत्र में बादल फटा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular