Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीउत्तराखंड में भारी वर्षा की चेतावनी, सभी जिलाधिकारी अलर्ट पर

उत्तराखंड में भारी वर्षा की चेतावनी, सभी जिलाधिकारी अलर्ट पर

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले 24 घंटों में भी हल्की से मध्यम वर्षा का क्रम बना रह सकता है। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल व पिथौरागढ़ जनपदों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी भी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है।

उधर, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने को कहा है।

खीड़ा क्षेत्र में शनिवार देर रात दो घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई, जिससे क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर आ गए। बरसाती नाले बाखली ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया। गैर बाखली में कई घरों में मलबा घुस गया। यही नहीं, एक अन्य बरसाती नाले खांणी ने खेतों को रौखड़ में तब्दील कर दिया। पेयजल योजना ध्वस्त होने से गांवों में पानी का संकट गहरा गया है। पुनियाबगड़ गांव से दो गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई। इसके अलावा भी ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है।1वहीं, रविवार को भी पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि ने दिक्कतें खड़ी किए रखीं। मुनस्यारी में होकरा और कोटाखड़िक मार्ग मलबा आने से बंद हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular