Homeराज्यउत्तराखण्डचुनाव स्पेशल- चुनाव प्रचार ख़त्म! अपने ही बिगाड़ सकते हैं सत्ता में...

चुनाव स्पेशल- चुनाव प्रचार ख़त्म! अपने ही बिगाड़ सकते हैं सत्ता में आने का खेल, कांग्रेस-भाजपा को सता रहा है इन बातों का डर…

देहरादून- उत्तराखंड में 14 फरवरी विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं…उससे 48 घंटे पहले राज्य में चुनावी प्रचार थम गया है…करीब 12 दिनों बाद स्पीकर बंद हैं, गलियाँ, चौराहे, मैदान, और शहर में चारो ओर चुनावी प्रचार के बाद आज शांति है…राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर इस चुनाव में 632 रणबाँकुरे चुनावी अखाड़े में अपनी क्सिमत आजमा रहे हैं…जिनमे से 106 प्रत्याशी आपराधिक प्रवृति के हैं…जसमे से भाजपा के 13, कांग्रेस के 21, और आम आदमी पार्टी के 07 प्रत्याशी शामिल हैं…632 प्रत्याशियों की किस्मत की चाभी 81 लाख 72 हज़ार 173 मतदाताओं के हाथ में हैं…जिसमे पुरुष मतदाता 42 लाख 38 हज़ार 890 जबकि, 39 लाख 32 हज़ार 995 महिला मतदाता व 288 अन्य मतदाता हैं… इस बार चुनाव में सर्विस मतदाताओं की संख्या 94 हज़ार 471 है…वहीँ, चुनाव आयोग ने इस बार 11 हज़ार 697 मतदेय स्थलों पर निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पुलिस प्रसाशन व आम फोर्सेज की निगरानी में कराये जाने का दावा किया है…

इन प्रेक्षकों की निगरानी में होगा विधान सभा चुनाव-
महिलाओं को प्रेरित करने के लिए 101 सखी पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहाँ पीठासीन अधिकारी से लेकर सभी महिला ज़िम्मेदार अधिकारी भी शामिल हैं…इस चुनाव की निगरानी के लिए 3 विशेष प्रेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं…जिसमें रिटायर्ड आईएएस राम मोहन मिश्रा को विशेष समान्य प्रेक्षक, रिटायर्ड आईपीएस अनिल कुमार शर्मा को विशेष पुलिस प्रेक्षक , रिटायर्ड आईआरएस मधु महाजन को विशेष व्यय लेखा प्रेक्षक नियुक्त किया गया है…

इन जगहों पर हैं मुश्किलों भरे पोलिंग बूथ-
राज्य में सबसे ज्यादा वोटर्स हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट पर नगला इमरती पोलिंग पर हैं, जिनकी संख्या 1248 हैं…वहीँ, उधम सिंह नगर के जसपुर विधानसभा सीट में गड़ी नेगी पोलिंग बूथ पर भी 1248 वोटर्स हैं…राज्य में सबसे कम वोटर्स पौड़ी जिले की कोटद्वार क्षेत्र के डीकाला बूथ में सिर्फ 14 वोटर्स हैं…उत्तराखंड में सबसे ज्यादा मुश्किलों भरे पोलिंग बूथों में बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डूमक है…जहाँ, 20 किमी की पैदल खड़ी चढ़ाई है…धारचूला विधानसभा क्षेत्र के कनार में पोलिंग बूथ के लिए 18 किमी पैदल जाना पड़ेगा…वहीँ, उत्तरकाशी जनपद के पुरोला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कलाप पोलिंग बूथ के लिए 13 किमी की खड़ी चढ़ाई है…

पिछले बार किसके खाते में गई थी कितनी सीट-
पिछली बार हुए 2017 के विधानसभा चुनाव में 639 प्रत्याशियों ने चुनावी रण में ताल ठोकी थी…जिसमे से बीजेपी के खाते में 57 सीटें गई, जबकि कांग्रेस की झोली में सिर्फ 11 सीटें ही आ पाई…वहीँ, 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी थी…अबकी बार चुनावी रार में अपने हीं पार्टी प्रत्याशियों को असहज करते हुए दिखाई दे रहे हैं…बीजेपी से बागी होकर 26 वसे ज्यादा प्रत्याशियों ने चुनावी रण में ताल ठोकी, तो वहीँ, कांग्रेस से खफा होकर 2 दर्जन से ज्यादा प्रत्याशी निर्दलीय तौर पर चुनावी रण में खड़े हैं…

चुनाव प्रचार के आखरी दिन कई दिगाग्जों का उत्तराखंड दौरा-
चुनाव प्रचार के आखरी दिन खूब शोर शराबा देखने को मिला…कई राजनितिक पार्टी के दिग्गज उत्तराखंड पहुंचे…और अपने दलों के प्रत्याशियों के लिए पूरा दमखम दिखाया…भाजपा के केन्द्रीय नेताओं की तो समझो बाढ़ आ गई…प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव प्रचार के आखरी दिन रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित किया… वहीँ, गृहमंत्री अमित शाह ने 3 विधानसभाओं में चुनाव प्रचार किया…इसके साथ ही केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी 3 विधानसभाओं में जनसभाएं की…उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद पौड़ी जिले की कोटद्वार सीट पर भाजपा प्रत्याशी ऋतू खंडूरी के पक्ष में वोट डालने की अपील की…तो वही, टिहरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के लिए वोट मांगे…वही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने भी चुनाव प्रचार के आखरी दिन 3 विधानसभाओं में जनसभा को सम्बोधित किया…जिसमे खटीमा, हल्द्वानी, और श्रीनगर शामिल हैं…इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के पक्ष में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अलग अलग विधानसभाओं में जाकर आप प्रत्याशियों किए पक्ष में वोट डालने की अपील की…

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular