HomeUncategorizedचुनावी वादों की बरसात में कूदे सीएम रावत,सामने रखे 9 संकल्प!

चुनावी वादों की बरसात में कूदे सीएम रावत,सामने रखे 9 संकल्प!

चुनावी वादों की बरसात में उत्तराखंड मुख्यमंत्री भी छ़लांग चुके है। वोट के लिए लोगों को मनाने और लुभाने के लिए मुख्यमंत्री रावत ने उत्तराखंड का स्वाभिमान टैग लाइन के साथ कांग्रेस का संकल्प पत्र सामने रखा है।

IMG-20170128-WA0042
देहरादून में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सीएम हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड का विकास उनके ही कार्यकाल में हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने 57फीसदी घोषणाएं अपने कार्यकाल में पूरी करके उत्तराखंड के स्वाभिमान को स्थापित रखा है।

मुख्यमंत्री ने संकल्प पत्र ने 9 लुभावने वादे अबकी बार चुनाव के लिए जनता के सामने परोसे है। साथ ही संकल्प पत्र में अपने नाम का नारा भी रावत ने दिया है।

 

संकल्प पत्र में जनता के सामने नौ संकल्प…

  • युवाओं को 2500 प्रति माह बेरोज़गारी भत्ता देगी.
  • आपदा के खिलाफ लड़ाई को प्रत्येक गाँव मे 5 आपदा मित्र बनाए जाएंगे.
  • 2018 तक प्रदेश के हर गांव में बिजली.
  • पर्यटकों की संख्या तीन गुना करेंगे.
  • युवाओं को स्मार्टफोन देगी कांग्रेस सरकार.
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराएगी सरकार.
  • वंचित वर्ग के बच्चों के लिए संस्थान खोलेगी सरकार।
  • अगले पांच सालों में विभागों में 33 फ़ीसदी महिलाएं.
  • पांच सालों में पर्यटन  बेमिसाल बनाने का वादा.
  • सैनिकों की खास देखभाल: 2017 के मार्च के महीने में पूर्व सैनिकों के लिए एक अलग मंत्रालय बनाया जाएगा। सैन्य कल्याण अदालतें बनेगी
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments