
शुक्रवार को देहरादून के प्रेस क्लब में हिंदू शक्ति समिति के बैनर तले हिंदू संगठनों ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया. प्रेस वार्ता के दौरान हिंदू शक्ति समिति के प्रदेश अध्यक्ष हितेश भारद्वाज ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 26 जनवरी को कासगंज में तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान मुस्लिम समुदाय के द्वारा मारे गए युवक चंदन गुप्ता को शहीद का दर्जा, 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी नहीं दी गई तो हिंदू शक्ति उत्तराखंड से शुरुआत कर संसद का घेराव करेगी।
उत्तर भारत प्रमुख जय गोपाल लाली ने कहां कि अगर अब किसी समुदाय के लोगों ने हिंदू को निशाना बनाया तो हम एक की जगह 10 लोगों को निशाने पर लेंगे, इसके साथ ही जय गोपाल लाली ने कहा कि हमारी मांग है कि पाकिस्तान की तरह केंद्र सरकार हिंदुस्तान को भी हिंदू राष्ट्र घोषित करें।
