Homeराज्यउत्तराखण्ड22 मार्च को बजट होगा पेश, पहली बार भराड़ीसैण में राज्यपाल करेंगे...

22 मार्च को बजट होगा पेश, पहली बार भराड़ीसैण में राज्यपाल करेंगे अभिभाषण!

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि विधानसभा का बजट सत्र इस बार भराड़ीसैंण में  20 मार्च से 28 मार्च तक आहूत किया जा रहा है. 22 मार्च को वित्त मंत्री द्वारा बजट प्रस्तुत किया जाएगा यह पहला अवसर होगा जब राज्यपाल भराड़ीसैंण में बजट सत्र में अपना अभिभाषण देंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि अब तक विधानसभा के पास 315 प्रश्न प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भराड़ीसैंण में अंतरराष्ट्रीय संसदीय अध्ययन शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की भी स्थापना की जाएगी. भराड़ीसैंण में प्राकृतिक सौंदर्य एवं इस संस्थान का सदुपयोग करने के लिए यह संस्थान मील का पत्थर साबित होगा इस शोध संस्थान में निम्न गतिविधियां जैसे संसदीय लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का विश्व स्तरीय पाठ्यक्रम तैयार करना और एवं लघु कालीन अध्ययन प्रशिक्षण कोर्स संचालित किया जाएगा साथ ही बेहतर लोकतांत्रिक नीति निर्माण एवं व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अन्य देशों की सांसद एवं विधायकों सरकारों का समन्वय एवं चिंतन मनन किया जाएगा।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular