Homeअध्यात्मलाइफ में लगातार मिल रही है असफलता तो इस मंत्र के जाप...

लाइफ में लगातार मिल रही है असफलता तो इस मंत्र के जाप से जीवन की डूबती नैया हो जाएगी पार!

ज्योतिषों की मानें तो सूर्यदेव की सच्चे मन से पूजा करने से सुर्येदेव अपने प्रकाश से व्यक्ति के जीवन को रौशन कर देते हैं। साथ ही इसके उलट अगर किसी व्यक्ति के ऊपर सूर्य का अशुभ प्रभाव होता है तो उसके जीवन की नैया डूबने लगती है। लेकिन कुछ मंत्रो का नियमित रूप से पाठ किया जाए तो, उसके जीवन की सारी परेशानी दूर हो जाती है.

  संतान प्राप्ति के लिए सूर्यदेव के इन मन्त्रों का जाप करना चाहिए: जो दम्पति संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हों, उन्हें सूर्यदेव के इस मंत्र का नियमित पाठ जरुर करना चाहिए।

ऊं भास्कराय पुत्रं देहि महातेजसे।
धीमहि तन्नः सूर्य प्रचोदयात्।।

किसी भी प्रकार के रोगों से मुक्ति पानें के लिए:  अगर आपको किसी भी प्रकार का रोग है तो इन मंत्रो का जाप जरुर करना चाहिए। नेत्र रोग, ह्रदय रोग, पीलिया, कुष्ट और अन्य असाध्य रोगों से मुक्ति पानें के लिए सूर्यदेव के इस मंत्र का नियमित जाप करें।

ऊं हृां हृीं सः सूर्याय नमः।।

*- व्यापार में लगातार नुकसान हो रहा हो तो इस मंत्र का जाप जरुर करें : अगर आपको अपने व्यापार में लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है तो नियमित सूर्यदेव के इस मंत्र का पाठ करें।

ऊं घृणिः सूर्य आदिव्योम।।

जीवन की मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए इस मंत्र का जाप करें :

ऊं हृां हृीं सः।।

*- ग्रह दशा सुधारने के लिए: आपके ग्रह पर बुरा साया पड़ जाए तो इन ग्रहों के बुरे प्रभाव से बचने के लिए सूर्यदेव के इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

ऊँ हृीं श्रीं आं ग्रहधिराजाय आदित्याय नमः।।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular