Homeराज्यउत्तर प्रदेशघोषणापत्र में बीजेपी ने युवाओं को लुभाया, लैपटॉप और कॉलेज में फ्री...

घोषणापत्र में बीजेपी ने युवाओं को लुभाया, लैपटॉप और कॉलेज में फ्री WiFi देने का वादा किया

amit-shah

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर लखनऊ में पार्टी का घोषणापत्र पेश करते हुए दावा किया कि इस बार बीजेपी प्रदेश में दो-तिहाई से सरकार बनाने जा रही है.

इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि चुनाव के नतीजे पार्टी के पक्ष में आएंगे और पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी. हम यूपी को प्रगतिशील राज्य बनाना चाहते हैं. बीजेपी इस संकल्प के साथ यहां आई है कि वो जनता के हर सपने को पूरा करेगी.

LIVE UPDATE:

  • यूपी को ढ़ाई साल में 2.5 लाख करोड़ रूपया दिया. अखिलेश यादव इसका हिसाब दें-अमित शाह
  •  हमने परिवार और जाति की राजनीति नहीं की है, हमने सिद्धांतों की और विकास की राजनीति की है. यूपी में परिवारवाद का अंत होगा- अमित शाह
  •  यूपी के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है. बीजेपी के कार्यकर्ताओं को यूपी की जनता ने खुलकर आशीर्वाद दिया है-अमित शाह
  • इस बार यूपी में बीजेपी की सरकार बनेगी. यूपी में हमने 30 लाख लोगों से उनकी राय जानी है. पिछले 15 साल में यूपी बहुत पीछे चला गया है-अमित शाह
  • अमित शाह के साथ यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या और योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं-अमित शाह
  • किसानों को बिना ब्याज के कर्ज देंगे-अमित शाह
  •  

    धान के लिए किसान का शोषण नहीं होगा-अमित शाह

  •  

    भूमिहीन किसानों को 2 लाख रुपए का बीमा देंगे-अमित शाह

  • हर युवा को रोजगार मिलेगा. युवाओं को बिना भेदभाव लैपटॉप दिया जाएगा. जानवरों के अवैध कत्लखाने बंद होंगे-अमित शाह
  •  अपराधियों पर फौरन ही कार्रवाई की जाएगी. 45 दिन के अंदर अपराधी जेल में जाएंगे-अमित शाह
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular