Homeराज्यउत्तर प्रदेशटिकट पर तकरार: बीजेपी ऑफिस के बाहर दो कार्यकर्ताओं ने किया आत्मदाह...

टिकट पर तकरार: बीजेपी ऑफिस के बाहर दो कार्यकर्ताओं ने किया आत्मदाह का प्रयास

bjp-activists-suicide

टिकट बंटवारे से नाराज दो कार्यकर्ताओं ने यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित बीजेपी मुख्यालय के बाहर शनिवार को आत्मदाह की कोशिश की.

हालांकि, वहां मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं और पुलिस ने समय रहते दोनों को ऐसा करने से रोक लिया. फिलहाल पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर हजरतगंज थाने ले गई है.

बता दें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता बीजेपी ऑफिस में शुक्रवार से ही डेरा डाले हुए हैं. उनकी नाराजगी टिकट बंटवारे को लेकर है. उनका कहना है कि पार्टी ने बाहरी लोगों को टिकट दिया है.  वे शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलकर केशव प्रसाद मौर्या, सुनील बंसल और ओम माथुर की शिकायत भी करेंगे.

 

इसी दौरान दो कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के सामने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की. जैसे ही दोनों अपने ऊपर पेट्रोल डाल रहे थे, उसी वक्त वहां मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.

गौरतलब है कि ये सभी कार्यकर्ता सुल्तानपुर के इसौली से ओमप्रकाश पाण्डेय बजरंगी को टिकट दिए जाने का विरोध कर रहे थे. ये सभी कार्यकर्ता संजय सिंह नौचंदी के समर्थक थे, जिनका टिकट कट गया.

कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर नौचंदी को टिकट नहीं दिया जाता है तो वे दूसरे दल के प्रत्याशी को जिताएंगे. सभी समर्थक अपने वोटर कार्ड के साथ आए थे. उनका कहना था कि पैसे लेकर टिकट बांटा गया है. अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो वे दिल्ली तक जाएंगे.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments