उत्तराखंड के श्रीनगर शहर में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है यहां पर सरकारी अस्पताल में जब लोग अपना इलाज करवा रहे थे तभी एक बंदर अस्पताल के अंदर आता है शरीर से बेजान सा बंदर वहां खड़े लोगों की परवाह किए बगैर अस्पताल में दाखिल होता चला गया सुबह का वक्त था लिहाजा डॉक्टर अस्पताल में नहीं आए थे तो बंदर डॉक्टर की टेबल पर ही बैठ गया। मानो अस्पताल में डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहा होकाफी देर तक यह बंदर अस्पताल के डॉक्टर की बेंच पर ही बैठा रहा लेकिन जब ज्यादा समय हो गया तो डॉक्टर की कुर्सी पर जाकर बैठ गया मानो वह अपना दर्द अपनी पीड़ा डॉक्टर को बताना चाहता हो । लेकिन कुछ देर बाद पास खड़े अस्पताल कर्मचारी को ही डॉक्टर की कुर्सी पर बैठाया गया । हैरानी की बात यह है कि डॉक्टर की कुर्सी बैठे अस्पताल कर्मचारी को ये बंदर अपना पेट दिखाने लगा ।
बंदर की ये सारी हरकत कैमरे में कैद हो रही थी ।थोड़ी देर बाद बंदर को केला खिलाया गया ।लेकिन बंदर की तबियत खराब थी तो उसने ज्यादा नही खाया और फिर से टेबल पर जा बैठा ।अस्पताल के कर्मचारियों को लगा कि उसे पानी पिलाया जाए फिर उसके पास पानी की बोतल ले जाई गयी लेकिन बंदर ने पानी पीने से तो साफ इंकार कर दिया लेकिन अस्पताल में रखी ग्लूकोस की बोतल वह गटक कर पी गया ।
अस्पताल के रूम में यह बंदर लगभग 1 घंटे तक यह सब हरकत करते रहा और इस बीच बताया जा रहा है कि बंदर 3 ग्लूकोस की बोतल अपने मुंह से पी ली थी बाद में यह बंदर अपने आपको थोड़ा सा स्वस्थ समझ कर वहां से चलता बना अस्पताल में हुई इस घटना के बाद हर कोई हैरान है और पूरे श्रीनगर में इस बंदर के चर्चे हो रहे हैं
