मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जम्मू एवं कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर किये गये आतंकी हमले को दुर्भाग्यपूर्ण एवं कायराना बताते हुए इसकी कड़ी निन्दा की है। उन्होने उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक एमए गणपति को कांवड मेले एवं चार धाम यात्रा स्थलों सहित प्रदेश के सभी महत्वपूर्ण धार्मिक , पर्यटन और सामरिक महत्व के स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा लगातार सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है
अमरनाथ यात्रियों पर कल देर रात हुए आतंकी हमले के बाद प्रदेश उत्तराखंड हाई अलर्ट जारी किया गया है साथ चारधामों समेत ,कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार , ऋषिकेश में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है इसके आलावा पुलिस होटलो धर्मशालाओ और यात्रा मार्गो पर संघन चेकिंग अभियान चला रही है
