देहरादून- रामपुर तिराहा कांड की 24वीं बरसी पर आज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक जाकर मुजफ्रफरनगर गोलीकाँड में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को अपनी भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की और उत्तराखंड के शहीद आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड राज्य निर्माण करने का संकल्प लिया। उन्होंने मुज़फ्फरनगर गोलीकाँड के सभी दोषियों को सजा और राज्य आंदोलनकारियों को उचित सम्मान देने की माँग की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश संचालन समिति अध्यक्ष नवीन पिरशाली, प्रदेश संगठन मंत्री उमा सिसौदिया, महानगर अध्यक्ष अशोक सेमवाल, जिला सचिव जीतेन्द्र पंत, विपिन खन्ना समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।