Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीगंगोत्री विधायक की हार पक्की!....... प्रदीप भट्ट

गंगोत्री विधायक की हार पक्की!……. प्रदीप भट्ट

vijaypal

उत्तराखंड की राजनीति में उत्तरकाशी का बड़ा महत्व समझा जाता है। इतिहास रहा है कि विधानसभा गंगोत्री से जो भी विधायक जीतता है उसी की पार्टी चुनावों में फतह हासिल करती है। पिछले विधानसभा चुनाव में गंगोत्री विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार ने  जीत हासिल की थी और उसका ये प्रमाण है कि अभी उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार है। पर इस बार स्थिति कुछ विपरीत लग रही है।

चुनावों में युवा वोटरों का अहम रोल रहता है। खबर है कि उत्तरकाशी के युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता, विधायक विजयपाल सिंह सजवाण से नाराज है। और इन्हीं युवाओं में से एक है प्रदीप भट्ट। लोगों की माने तो भट्ट ने  जनता के बीच अपनी खास पहचान बनाई है।। यू तो भट्ट लोकल कार्यकत्ता है पर उत्तरकाशी में भट्ट की एक अच्छी इमेज है। भट्ट ने विधायक सजवाण पर आरोप लगाए है । भट्ट ने बताया कि उन्हें यानी भट्ट को मुख्य मंत्री हरीश रावत ने  अन्य पिछड़ा आयोग में उपाध्यक्ष का पद दिया  है। पर विधायक सजवाण की वजह उन्हें ये पद नही मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक सजवाण अपने निजी हित के लिए ऐसा कर रहे है। जो बहुत निदंनीय है।

 

बता दे कि विधायक विजयपाल सिंह सजवाण अपने आप को जमीनी नेता बताते है। पर सच्चाई इससे उलट है। सजवाण भले ही पहाड़ के गांव से ताल्लुक रखते है। पहाड़ी जनता उन्हें केवल चुनाव प्रचार के समय ही याद आती है। सजवाण का देहरादून में आलीशान घर है और लक्सरी गाड़ियों में सफर करते है। जानकारों के मुताबिक सजवाण खानापूर्ति के लिए ही उत्तरकाशी जाते है।  उन्होंने अपने क्षेत्र में ऐसे कोई कार्य नही कराए जो यहां की जनता को सुविधा दे सके।

 

ऐसे में ये कहना कितना ठीक है कि माननीय विधायक जमीनी नेता है और अपनी जनता का ख्याल रखते है। इस पर लोकल नेता  प्रदीप भट्ट के आरोप भी उनके जनता के प्रति निष्ठा पर सवाल खड़ा करता है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments