सर्द मौसम में खून जमाने वाली ठंड के लिए तैयार हो जाइए। क्योकि उत्तराखंड में अभी कोरी सर्दी से राहत मिलने की संभावना कम ही नजर आ रही है. मौसम विभाग ने 72 घंटे पारा गिरने की चेतावनी जारी की है। साथ ही राज्य के पहाड़ी जनपदों के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फ़बारी होने की संभावना जताई है…
वैसे भी उत्तराखंड में सर्द मौसम ने लोगों की मुसीबत बढ़ा रखी है. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है. हरिद्वार, उधमसिंहनगर और देहरादून जिले में कई जगह धुंध के साथ शीतलहर से लोग परेशान हैं. पहाड़ी जिलों में बर्फबारी से पारा गिर रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटे राज्य के मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है, जबकि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
