Homeराष्ट्रीयखाली पेट लहसुन खाने से दूर होंगी ये बीमारियां?

खाली पेट लहसुन खाने से दूर होंगी ये बीमारियां?

हसुन को अपनी डाइट में किसी न किसी रूप में जरूर शामिल करना चाहिए. लेकिन सुबह-सवेरे खाली पेट लहसुन खाने से आपको सबसे ज्‍यादा फायदा होगा.
वैसे तो लहसुन का इस्‍तेमाल खाने में तड़का लगाने या ग्रेवी बनाने के लिए करते हैं. लहसुन किसी भी बेजान सब्‍जी के स्‍वाद को जानदार बना देता है और कई बीमारियों से दूर रखते हैं. आयुर्वेद में तो लहसुन को औषध‍ि माना गया है. हालांकि आपको किसी न किसी रूप में लहसुन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. लेकिन सुबह खाली पेट लहसुन खाने से आपको सबसे ज्‍यादा फायदा होगा. चलिए आपको बताते हैं लहसुन के कई फायदे :

1. दिल सेहतमंद रहेगा
लहसुन दिल से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है. लहसुन खाने से खून जमाव नहीं होता है और हार्ट अटैक होने का खतरा कम हो जाता है. लहसुन और शहद के मिश्रण को खाने से दिल तक जाने वाली धमनियों में जमा वसा निकल जाता है, जिससे ब्‍लड ठीक तरह से किरकुलते हो कर दिल तक पहुंचता है.

2. हाई BP से छुटकारा
लहसुन खाने से हाई बीपी में आराम मिलता है. दरअसल, लहसुन ब्‍लड सर्कुलेशन को कंट्रोल करने में काफी मददगार है. हाई बीपी की समस्‍या से जूझ रहे लोगों को रोजाना लहसुन खाने को कहा जाता है.

3. पेट की बीमारियो से छुट्टी
पेट से जुड़ी बीमारियों जैसे डायरिया और कब्‍ज की रोकथाम में लहसुन बेहद उपयोगी है. पानी उबालकर उसमें लहसुन की कलियां डाल लें. खाली पेट इस पानी को पीने से डायरिया और कब्‍ज से आराम मिलेगा. यही नहीं लहसुन शरीर के अंदर मौजूद जहरीलें पदार्थों को बाहर निकालने का काम भी करता है.

4. बेहतर होगा डाइजेशन
लहसुन खाने से डाइजेस्टिव सिस्‍टम ठीक रहता है. खाली पेट लहसुन की कलियां चबाने से आपका डाइजेशन अच्‍छा रहता है और भूख भी खुलती है.

5. टेंशन से छुट्टी
लहसुन टेंशन को भगाने में भी मददगार है. कई बार हमारे पेट के अंदर ऐसे एसिड बनते हैं जिससे हमें घबराहट होने लगती है. लहसुन इस एसिड को बनने से रोकता है. लहसुन खाने से सिर दर्द और हाइपर टेंशन में काफी आराम मिलता है.

6. दांत दर्द में मिलेगा आराम
लहसुन में एंटीबैक्‍टीरियल और दर्द निवारक गुण होते हैं. अगर आपके दांत में दर्द है तो लहसुन की एक कली पीसकर दर्द वाली जगह पर लगा दें. दांत दर्द से आराम मिलेगा. यही नहीं, खाली पेट लहसुन का सेवन करने से नसों में झनझनाहट से भी आराम मिलता है.

7. सर्दी-खांसी में राहत
लहसुन सांस से संबंध‍ित बीमारियों की रोकथाम में भी सहायक है. सर्दी-जुकाम, खांसी, अस्‍थमा, निमोनिया, ब्रोंकाइटिस और के इलाज में प्राकृतिक दवा की तरह काम करता है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular