Homeराज्यउत्तराखण्डनाम बदलने पर कम, काम पर ध्यान दे प्रदेश सरकार - कांग्रेस...

नाम बदलने पर कम, काम पर ध्यान दे प्रदेश सरकार – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह!

देहरादून : रिस्पना का नाम बदलने की खबर के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश सरकार के ऊपर हल्ला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार को नाम बदलने की आदत सी है। भाजपा सरकार निर्माण करने की जगह नाम बदलने में विश्वास रखती है। सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद कई योजनाओं ,जगहो -इमारतों के नाम बदलने का सिलसिला चल रहा है।

रिस्पना का नाम बदलने की खबर को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार यह सही परंपरा को जन्म दे रही है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा कि यह सरकार की इच्छा है आज प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकार है अब नाम बदलना चाहती है तो उनकी इच्छा। लेकिन निर्माण में भारतीय जनता पार्टी सरकार का कोई योगदान नहीं रहता, जब चीजें बंद करके तैयार हो जाती हैं नाम परिवर्तित करने का काम सरकार कर रही है यह उचित परंपरा नहीं है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular