
पौड़ी – जिला पौड़ी के कोटद्वार में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने का मामला सामने आया है…जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है…अप्कोब्ता दें कि कोतवाली निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल की ओर से बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी गई है, जिसमें चुनाव में धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने की बात कही गई है…उन्होंने कहा कि गत मंगलवार को शैलेंद्र कुमार भट्ट और निशाद खान के नाम से फेसबुक पर लगातार आपत्तिजनक धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए पोस्ट की जा रही है…और कुछ लोग फेसबुक के माध्यम से संवेदनशील कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में शांतिभंग करना चाहते हैं…साथ ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है…इस मामले पर कोतवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शैलेंद्र कुमार भट्ट और निशाद खान पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है…