
देहरादून- राज्य में आरोप- प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है… और इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार को भ्रष्टाचारी सरकार की संज्ञा दी है….इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर खुला आरोप लगाया है…उनका कहना है कि प्रदेश में इस सरकार ने छह महापाप किए हैं…साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा और भ्रष्टाचार को जनता वोट की चोट से दूर करेगी…इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर 90 दिन में गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाया जाएगा…