
जोशीमठ- भारी बर्फ़बारी के बीच भी औली में चल रहे राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों के दूसरे दिन सलालम रेस में खिलाड़ियों ने खूब जौहर दिखाए…आपको बता दें कि दूसरे दिन हुई प्रतियोगिताओं में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड ने दो-दो गोल्ड मेडल अपने नाम कर के जीत हासिल की… इसके साथ हीं सेना और जम्मू-कश्मीर के नाम एक-एक गोल्ड रहा… औली के अंतरराष्ट्रीय स्लोप पर मंगलवार को देशभर से आए खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया…आपको यह भी बताते चलें कि सलालम रेस के सीनियर महिला वर्ग में तीनों मेडल हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपने नाम किए, जिसमें संध्या ठाकुर ने गोल्ड, आंचल ठाकुर ने सिल्वर और तनुजा ठाकुर ने सिल्वर मेडल जीता…इसके अलावा सीनियर पुरुष वर्ग में सेना के टी नोर्बु ने गोल्ड, हिमाचल के योगेश ने सिल्वर और सेना के ही सुनील कुमार ने कांस्य पदक जीता…