देहरादून- कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए हरिद्वार के सभी विधायकों से लाॅकडाॅउन के दौरान हो रही जन समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को इसको लेकर उचित निर्देश भी दिये जायेंगे।
इस दौरान मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सभी उद्योगपतियों से उनका निवेदन है कि वे कर्मचारियों को लाॅकडाॅउन के दौरान भी पूरा वेतन दें। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी अपने घरों में रहे और इस महामारी में सरकार का सहयोग करें।