Homeराज्यउत्तर प्रदेशकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप, शिकायत...

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज….

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बड़ी मुश्किल में फंसती नजर आ रही हैं। दरअसल, उनके खिलाफ दिल्ली के बवाना थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। प्रिंयका पर यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने बनारस में गंगा यात्रा के दौरान तिरंगे का अपमान किया है। शिकायतकर्ता पेशे से वकील है। शिकायतकर्ता का कहना है कि प्रियंका गांधी ने 3 दिनों तक गंगा यात्रा के दौरान प्रयागराज से लेकर संगम तक तिरंगे का अपमान किया है। शिकायतकर्ता वकील का कहना है कि इस यात्रा के दौरान उनकी नाव को तिरंगे से चारों तरफ से कवर किया गया था।

उनके मुताबिक, नाव की छत, आगे-पीछे और बगल के हिस्से को तिरंगे से कवर किया गया था। सिर्फ इतना ही नहीं, यात्रा के दौरान गंगा के तट के किनारे लगे बैरिकेड्स में भी तिरंगे का इस्तेमाल किया गया था। इतना ही नहीं, तिरंगा जमीन के साथ पानी में भी सट रहा था। शिकायतकर्ता वकील ने इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताया और प्रियंका गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular