Homeराज्यउत्तराखण्डलोकसभा चुनाव: गढ़वाल और कुमाऊं में होगी मोदी और शाह की एक-एक...

लोकसभा चुनाव: गढ़वाल और कुमाऊं में होगी मोदी और शाह की एक-एक जनसभा….

देहरादून- लोकसभा चुनाव के दौरान गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की एक-एक सभा होगी। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में सभा को संबोधित करेंगे। उनका यह प्रारंभिक कार्यक्रम प्रदेश भाजपा को मिल चुका है। इसके बाद आठ अप्रैल को गढ़वाल मंडल में श्रीनगर में भी मोदी की सभा संभावित है। वहीं भाजपा अध्यक्ष शाह की सभाओं की तारीक और स्थल अभी तय होने बाकी हैं।

बता दें भाजपा के प्रांतीय नेतृत्व की ओर से लोस चुनाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष शाह की गढ़वाल व कुमाऊं के लिए दो-दो सभाएं मांगी गई थी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड के दोनों मंडलों के लिए एक-एक सभा निर्धारित की हैं। प्रधानमंत्री मोदी के 28 मार्च का प्रारंभिक कार्यक्रम भी प्रांतीय नेतृत्व को मिल चुका है। इसके साथ ही गढ़वाल मंडल में श्रीनगर में आठ अपै्रल को प्रधानमंत्री की सभा का कार्यक्रम तय हो रहा है, मगर अभी इसका प्रारंभिक कार्यक्रम नहीं मिला है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की भी दो सभाएं राज्य को मिली हैं। यह भी प्रधानमंत्री मोदी की भांति गढ़वाल व कुमाऊं में होंगी। इनकी तिथियां और स्थल जल्द ही तय किए जाएंगे। इसके साथ ही नामांकन होने के बाद केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं की भी जगह-जगह चुनावी सभाएं होंगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular