Homeराज्यउत्तराखण्डलोकसभा चुनाव 2019:- इन दों सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में कड़ा...

लोकसभा चुनाव 2019:- इन दों सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला…..

देहरादून- भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 184 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसी कड़ी में उत्तराखंड में 11 अप्रैल को पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिये भाजपा द्वारा सभी पांचों सीटों पर घोषित उम्मीदवारों में दो नये चेहरों पर दांव खेला गया है जिनमें से एक वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट हैं जबकि दूसरे तीरथ सिंह रावत जो पूर्व में प्रदेश इकाई की कमान संभाल चुके हैं। फिलहाल, प्रदेश की पांचों सीटों पर काबिज बीजेपी ने हालांकि, तीन अन्य सीटों पर अपने पुराने दिग्गजों, टिहरी से माला राज्यलक्ष्मी शाह, अल्मोड़ा से अजय टम्टा और हरिद्वार से रमेश पोखरियाल निशंक, पर ही भरोसा जताया है। पार्टी द्वारा घोषित नये उम्मीदवारों में से अजय भट्ट को नैनीताल सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोशियारी की जगह उतारा गया है जबकि तीरथ सिंह रावत पौड़ी गढ़वाल से पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के स्थान पर मोर्चा संभालेंगे।

दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों, कोश्यारी और खंडूरी, की जगह नये चेहरों की घोषणा इसलिये हुई क्योंकि उन्होंने पार्टी हाईकमान को इस बार चुनाव न लड़ने की इच्छा से अवगत करा दिया था। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि भट्ट और रावत अपने पूर्ववर्तियों की लोकप्रियता के तिलिस्म को बरकरार रख पायेंगे या नहीं। खंडूरी के चेलों में शुमार तीरथ सिंह रावत का मुकाबला हाल में कांग्रेस में शामिल हुए उन्हीं के बेटे मनीष से हो सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्षेत्र में जबरदस्त प्रभाव रखने वाले भुवन चंद्र खंडूरी के वोट उनकी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में जायेंगे या उनके बेटे मनीष को इसका लाभ मिलेगा। दूसरी तरफ, नैनीताल में अजय भट्ट का पलड़ा भारी दिखायी दे रहा है लेकिन वहां से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव हरीश रावत के खड़े होने की प्रबल संभावना को देखते हुए मुकाबला कड़ा भी हो सकता है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular