Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगते हुए...

कांग्रेस ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगते हुए जमकर किया विरोध प्रदर्शन।

देहरादून/मसूरी – मसूरी शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)के द्वारा की जा रही कार्रवाई का विरोध करते हुए मसूरी एसडीएम कार्यालय के बाहर केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए नारेबाजी की और राष्ट्रपति को जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से ज्ञापन भेजकर राहुल गांधी पर ईडी के द्वारा की जा रही कार्रवाई को रोकने की मांग की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मसूरी कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल और पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला के नेतृत्व में जोरदार नारे लगाते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर विपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि  वर्तमान सरकार द्वारा राजनीतिक देश भावना से प्रेरित होकर सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की कार्यवाही इस बात का प्रमाण है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में चूर होकर राजनैतिक द्वेष के कारण कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर गलत तरीके से कार्यवाही कर रही है जिससे देश में अस्थिरता का माहौल पैदा हो रहा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार मजबूती के साथ इन कृतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। उन्होने कहा कि मोदी सरकार द्वारा सत्ता का दुरुपयोग कर सभी सरकारी एजेंसियों का संविधान का उलधन करते हुए अपने फायदे ंके लिये प्रयोग किया जा रहा है जिसको पूरा देश ही नही विदेशों में भी निंदा हो रही है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का दोहरा चेहरा सामने आ गया है और जिस प्रकार से सरकारी मशीन जिओ का दुरुपयोग भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जा रहा है उससे देश में भाजपा के खिलाफ लगातार आक्रोश पैदा हो रहा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को भाजपा द्वारा षड्यंत्र के तहत हंसाने की कोशिश की जा रही है इसका कांग्रेश पार्टी लगातार विरोध कर रहेगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular