Homeराज्यउत्तराखण्डअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मसूरी की बिगड़ती व्यवस्था को लेकर एसडीएम...

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मसूरी की बिगड़ती व्यवस्था को लेकर एसडीएम को सौपा ज्ञापन।

देहरादून/मसूरी – मसूरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा एसडीएम मसूरी को ज्ञापन देकर मसूरी में व्याप्त अव्यवस्थाओं और जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं उनके द्वारा नगर पालिका प्रशासन द्वारा मसूरी माल रोड को व्यवस्थित किए जाने को लेकर आग्रह किया गया है। मसूरी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम मसूरी को मसूरी की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया वहीं चेतावनी दी गई कि अगर उनकी मांग पर जल्द ध्यान नहीं दिया जाता तो वह स्थानीय और पालिका प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता आशीष जोशी, कैलाश बिष्ट , प्रीतम ने कहा कि 2 साल कोरोना काल के बाद मसूरी में पर्यटन सीजन शुरू हुआ है परंतु स्थानीय और पालिका प्रशासन के साथ पुलिस की लापरवाही साफ तौर पर देखी जा रही है। मसूरी में सभी तरफ जाम के झाम से लोग परेशान हैं, कई घंटों तक लोग जाम की मार झेल रहे हैं परंतु ना तो पुलिस और ना ही स्थानीय प्रशासन कोई ठोस कदम उठाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा पूर्व में माल रोड पर प्रतिबंधित समय पर व्यवस्थित किए जाने को लेकर पीआरडी के जवान तैनात किए जाते थे परंतु इस बार यह भी नहीं किया गया है।

वहीं मसूरी माल रोड के बीचो बीच झूलाघर पर हाइड्रॉलिक बैरियर लगा दिए गए हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि दोनों बैरियर से प्रतिबंधित समय पर वाहन कैसे प्रवेश कर रहे है यहं अपने आप से बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका प्रशासन पूरी तरीके से पर्यटन सीजन में व्यवस्थाओं को बनाने में विफल साबित हो रहा है, वही पुलिस और प्रशासन के द्वारा तैयार किए गए सभी प्लान भी पूरी तरीके से फेल है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मसूरी में पार्किग की समस्या को देखते हुए 32 करोड की लागत से मसूरी पेट्रोल पंप के पास बहुउददेशिय पार्किंग का निर्माण कराया गया, परंतु दुर्भाग्यवश इस पर्यटन सीजन में उस पार्किंग का उपयोग नहीं किया जा सका।

आज भी पार्किग खाली पड़ी हुई है ऐसे में इसको लेकर भी स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर कई सवाल खड़े होंगे। उन्होंने बताया कि एसडीएम मसूरी को ज्ञापन देकर उनसे जल्द मसूरी की बिगड़ती व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का आग्रह किया गया है और अगर उनकह मांगे पूरी नहीं होती तो जल्द व स्थानीय और पालिका प्रशासन के साथ पुलिस के खिलाफ जमकर आंदोलन करेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन और पालिका की होगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular