Homeराज्यउत्तराखण्डराष्ट्रीय योगी सेना ने रैली निकालकर अंकिता के हत्यारों फांसी की सजा...

राष्ट्रीय योगी सेना ने रैली निकालकर अंकिता के हत्यारों फांसी की सजा की मांग की, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

उधम सिंह नगर/खटीमा – हाई प्रोफाइल अंकिता मर्डर केस मामले में योगी सेना ने रैली निकालकर दोषियों के फांसी की मांग की तथा एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर लगाई न्याय की गुहार। अंकिता हत्याकांड जैसे जघन्य अपराध से दुखी और आक्रोशित होकर पूरे प्रदेश में जगह जगह विरोध प्रदर्शन कर हत्याकांड में शामिल अपराधियों को फांसी देने की मांग की जा रही है तथा न्याय की गुहार लगाई जा रही है।

इसी क्रम में आज सीमांत खटीमा में भी आक्रोशित योगी सेना ने राष्ट्रीय योगी सेना के प्रदेश अध्यक्ष हयात सिंह बिष्ट के नेतृत्व में खटीमा मुख्य चौक से तहसील तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया तथा दोषियों को तत्काल फांसी देने की मांग की। वहीं विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस की शक्ल में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम की अनुपस्थिति में एसडीएम के पेस्कार के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।

वहीं अंकिता हत्याकांड से दुखी और आक्रोशित राष्ट्रीय योगी सेना के प्रदेश अध्यक्ष हयात सिंह बिष्ट ने कहा कि अंकिता की निर्मम हत्या से देवभूमि कलंकित हुई है। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्या मामले में लिफ्त अपराधियों को एक महीने के अंदर ही फांसी दी जानी चाहिए, ताकि फिर किसी बेटी के साथ ऐसा जघन्य अपराध करने की किसी की हिम्मत ना पड़े।

वहीं एसडीएम के पेशकार संजय चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय योगी सेना द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम से ज्ञापन सौंपकर अंकिता के हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इस ज्ञापन को एसडीएम के माध्यम से अग्रसारित कर दिया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular