Homeराज्यउत्तराखण्डकोटद्वार के जनता दरबार में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत नेे कीं कई...

कोटद्वार के जनता दरबार में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत नेे कीं कई अहम घोषणाएं!

पौड़ी;  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नेे कोटद्वार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में कोटद्वार क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं। इस मौके पर उन्होंने एक घोषणा के लिए शासनादेश भी जारी कर दिया है।
कोटद्वार के सिटी मांटेसरी स्कूल के प्रांगण में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिह रावत ने लोेगों की विभिन्न समस्याओं के मद्देनजर कुछ घोषणाएं कीं। उन्होंने कोटद्वार स्थित स्टेडियम का नाम स्व0 सचिदानंद भारती के नाम पर रखने, विकास खण्ड दुगड्डा में विभिन्न स्थानों में 4 किमी, 1.5 किमी तथा 2.5 किमी सीसी सड़कमार्ग के निर्माण करने, स्व0 चन्द्रमोहन अस्पताल से कलालघाटी मेडिकल के 90 मीटर लम्बे डबल लेन पुल के निर्माण तथा बाढ़ सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य की घोषणा कीं। इसके अलावा रावत ने सिमलचैड़ सिताबपुर तथा हल्दूखातादुर्गापुर के 12 किमी मोटर मार्ग के निर्माण का शासनादेश जारी कर दिया है।

इस मौके रावत ने भ्रष्टाचार तथा भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्यवाही करने की बात कही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक के सबसे बड़े घोटालों में शुमार खाद्य घोटाले की गहनता से जांच की जायेगी। सीएम ने प्रदेश में युवाओं को न्याय पंचायत स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि 8 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न राष्ट्रीय पार्कों में विद्युतीकरण का शुभारंभ किया जाएगा।
प्रदेश के मुखिया को अपने बीच देख जनता ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, आर्थिक सहायता, मुआवजा समेत विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री को बताई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्याय पंचातय स्तर पर युवाओं को रोजगार मुहैया कराने को लेकर भी योजना तैयार की जा रही है।
सीएम ने पहाड़ों में शिक्षा तथा स्वास्थ्य के अभाव को पलायन का मुख्य कारण बताते हुए कहा कि पहाड़ों में लगातार हो रहे पलायन तथा गांवों को पुनः समृद्ध करने के लिए जिला मुख्यालय में ग्रामीण विकास एवं पलायन आयोग का गठन किया गया है। पहाड़ों में शिक्षकों तथा डाक्टरों की समस्या को शीघ्र ही निस्तारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार गैर राजनीतिक दल की भांति प्रदेश के विकास तथा बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने की रणनीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहले गरीब को दिये जाने की पैरवी की।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments