देहरादून- ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के द्वारा चलाये जा रहे वर्क टू रूल को सफल बनाने के लिए जन जागरण सप्ताह के दौरान नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन शाखा देहरादून द्वारा सहायक मण्डल मंत्री उग्रसेन सिंह के नेतृत्व तथा शाखा अध्यक्ष बी.एस. राजपूत की अध्यक्षता में आज भारत सरकार व रेल प्रशासन के कर्मचारियों के प्रति उदासीन रवैया के खिलाफ स्टेशन परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया। शाखा सचिव राजेंद्र सिंह गुसांईं ने लम्बित जायज मांगे जैसे न्यू पेंशन स्कीम को समाप्त करके पुरानी ग्रांटेड फ़ैमिली पेंशन लागू की जाने, फिटमेंट फार्मूले के अन्तर्गत रंनिग एलाउंस को अविलंब लागू किया जाये सेफ्टी कैटिगरी के पदों को शीघ्र भरा जाने, लार्जेस स्कीम के तहत रेल कर्मचारियों के बच्चो को नियुक्ति देना बहाल की जाने, इंजीनियरिंग विभाग में एलाइड कैटिगरी को भी रिस्क एलाउंस दिया जाने और ओक ग्रोव स्कूल के अन्य कर्मचारियों को टीचिंग स्टाफ की भॉति वेतन का स्पेशल भत्ता दिया जाने व रेल आवासों की दुर्दशा सुधारी जाने आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रेरित किया। धरने में सभी विभागों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और रेल प्रशासन के विरूद्ध अपने अधिकारों के लिए नाराजगी जाहिर की। इसी कड़ी में शाम 5 बजे भारत सरकार व रेल प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्लेटफार्म में जुलूस प्रदर्शन किया गया।