देहरादून- उत्तराखंड विधानसभा सत्र कल से शुरू होने जा रहा है। विधानसभा सत्र से पूर्व कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक आज देहरादून स्थित विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृयदेश के कक्ष में हुई। कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट किया कि इस बार भी विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष सरकार को घेरने के लिए तैयार बैठी है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि जब सत्र हो रहा है तो वह कम से कम 1 हफ्ते का होना चाहिए, इस मुद्दे को वह बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में उठायेंगी। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वह सत्र की शुरुआत में जीरो टॉलरेंस की सरकार को भ्रष्टाचार के नाम पर घेरेंगी। साथ ही पौने 2 साल में लोकायुक्त की नियुक्ति सरकार ने नहीं की इस मुद्दे को भी विपक्ष सदन मे उठायेगी।