Homeराज्यउत्तराखण्डएमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर प्रवेश के लिए नीट की काउंसिलिंग आज...

एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर प्रवेश के लिए नीट की काउंसिलिंग आज से शुरू

ऑल इंडिया कोटा के तहत एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर प्रवेश के लिए नीट की काउंसिलिंग सोमवार (आज) से शुरू होगी। काउंसिलिंग उन सभी उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी जो प्रवेश के लिए योग्य घोषित किए गए हैं। अखिल भारतीय कोटा की करीब 13,000 एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के लिए काउंसिलिंग आयोजित की जानी है। जबकि राज्य कोटा की सीटों में प्रवेश के लिए अलग काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। नीट काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए योग्य उम्मीदवारों को निर्धारित अवधि में अपना पंजीकरण करना होगा।

एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर प्रवेश के लिए नीट की काउंसिलिंग आज से शुरू

नीट काउंसिलिंग महत्वपूर्ण तिथियां

रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग-3 से 11 जुलाई।

च्वाइस लॉक-12 जुलाई।

सीट आवंटन की प्रक्रिया-13 से 14 जुलाई।

परिणाम-15 जुलाई।

दाखिला-16 से 22 जुलाई।

द्वितीय चरण में च्वाइस लॉक-एक से चार अगस्त।

सीट आवंटन की प्रक्रिया-05 से 07 अगस्त।

परिणाम-आठ अगस्त।

आवंटित कॉलेजों में दाखिला-09 से 16 अगस्त।

रिक्त सीट राज्यों को वापस करने की प्रक्रिया-16 अगस्त।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular