Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड की बेटियों ने चटाई पकिस्तान को धूल

उत्तराखंड की बेटियों ने चटाई पकिस्तान को धूल

इंग्लैंड में चल रहे आइसीसी महिला विश्वकप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इस हाई फाई मुकाबले पर सबकी नजर रही है।

एकता बिष्ट
मानसी जोशी

मैच में उत्तराखंड की बेटियों एकता और मानसी ने अपने हुनर का ऐसा जलवा बिखेरा कि पाकिस्तान की टीम नतमस्तक नजर आई। मूलरूप से खजांची मोहल्ला अल्मोड़ा निवासी एकता बिष्ट ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को एक के बाद एक पवेलियन भेजकर भारत की जीत की नींव रखी।

वहीं, स्विंग की महारथी मानसी जोशी ने धारदार स्विंग से पाकिस्तान की दो बल्लेबाजों को आउट किया। मूलरूप से टिहरी निवासी मानसी ने पाकिस्तान की आखिरी बल्लेबाज को बोल्ड कर टीम को जीत दिलाई। विश्वकप खेलने जाने से पहले दोनों बेटियों का कहना था कि भारत के विश्वकप जीतने से देश में महिला क्रिकेट की तस्वीर बदलेगी।

एकता ने विश्वकप का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा और वूमेन ऑफ द मैच भी बनीं।

वहीं मानसी जोशी ने स्विंग का कमाल दिखाते हुए दो पाकिस्तान बल्लेबाजों को आउट किया। उत्तराखंड की बेटियों के इस शानदार प्रदर्शन से प्रदेश कि क्रिकेटप्रेमियों में की लहर है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, वित्त मंत्री प्रकाश पंत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने ट्वीट कर पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वालीं एकता बिष्ट और मानसी जोशी को बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular