Homeराज्यउत्तराखण्डएमकेपी की छात्राओं ने समस्याओं से प्राचार्या को अवगत कराया

एमकेपी की छात्राओं ने समस्याओं से प्राचार्या को अवगत कराया

देहरादून। उत्तराखंड के कॉलेजों की समस्याओं के समाधान के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुखर है। ऐसी ही समस्याओं को लेकर महादेवी कन्या पाठशाला डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने एबीवीपी के बैनर तले प्राचार्या को ज्ञापन सौंपा। छात्राओं का कहना है कि महाविद्यालय में इन दिनों छात्राओं को कई समस्याओं का सामाना करना पड़ रहा है। इनमें कॉलेज परिसर में सफाई की व्यवस्था भी शामिल है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी इन छात्राओं का कहना है कि अब तक विश्वविद्यालय द्वारा सभी परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए गए है जिससे छात्राओं को भारी असुविधा हो रही है। महाविद्यालय में फर्नीचर, पंखे और बिजली जैसी मूलभूत जरूरतों की उचित व्यवस्था नहीं है। इन सबसे भी महत्वपूर्ण यह है कि महाविद्यालय में कई प्राध्यापिकाओं के पद रिक्त है जिसके कारण शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। छात्राओं ने प्राचार्या से इन समस्याओं के निस्तारण का आग्रह किया है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments