
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।विधानसभा अध्यक्ष ने दिल्ली स्थित भाजपा के पार्टी मुख्यालय में श्री अटल जी को पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मैं अपने आपको धन्य मानता हूँ कि अंतिम क्षणों में ऐसे दिव्य पुरुष के अंतिम दर्शन करने का मौक़ा मिला। उन्होने कहा कि आज मेरे पास अपने दुख को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं. भारत के सबसे बड़े राजनेताओं में से एक अटल बिहारी वाजपेयी को हमने खो दिया है।
इस अवसर पर केंद्रीय नेतृत्व एवं सभी राज्यों के उच्च स्तरीय मंत्रियों के साथ के साथ विपक्षी दलों के नेता भी मौजूद थे।साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ,सांसद भगत सिंह कोश्यारी,सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ,कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विधानसभा अध्यक्ष ने दी अटल जी को श्रद्धांजलि
RELATED ARTICLES