Homeहेल्थएक पत्ता कर देगा आपकी टेंशन दूर...

एक पत्ता कर देगा आपकी टेंशन दूर…

आजकल की भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल में तनाव आम बात है। कुछ लोग तनाव दूर करने के लिए स्पा जाते हैं तो कुछ रिलीफ एक्टिविटी करते हैं लेकिन अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है।

062

रूस के एक वैज्ञानिक का कहना है कि तेजपत्ता तनाव दूर करने में काफी मददगार होता है। तेजपत्ते को अरोमाथेरेपी के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ यह त्वचा की बीमारियों और सांस से संबंधित समस्याओं को भी ठीक करने के लिए जाना जाता है और टेंशन को दूर करता है।

ऐसे करें इस्तेमाल :
एक ताजा या सूखा तेजपत्ता लेकर उसे किसी बड़े कटोरे में जलाएं।
फिर इसे घर के अंदर लाकर 15 मिनट के लिए रख दें।

– थोड़ी देर बाद आप इसकी महक से काफी सुकून महसूस करेंगे।
यह एक पावरफुल स्पा एक्सपीरियंस जैसा लगेगा। साथ ही इससे आपके शरीर को एनर्जी भी मिलेगी।

ये होगा फायदा :
अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं तो आप तेजपत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। पेट से जुड़ी कई समस्याओं में ये कारगर उपाय है। चाय में तेज पत्ते का इस्तेमाल करके कब्ज, एसिडिटी और मरोड़ जैसी समस्याओं से राहत पा सकते हैं।

रात को सोने से पहले तेजपत्ते का इस्तेमाल करना अच्छी नींद के लिए बहुत फायदेमंद है। तेजपत्ते के तेल की कुछ बूंदों को पानी में मिलाकर पीने से अच्छी नींद आती है।

किडनी स्टोन और किडनी से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं के लिए तेजपत्ते का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular