Homeराज्यउत्तराखण्डएआरटीओ ने रूटीन चैकिंग में सिडकुल रोड और नानक सागर डैम पर...

एआरटीओ ने रूटीन चैकिंग में सिडकुल रोड और नानक सागर डैम पर किया 10 लोडर वाहनों का चालान 3-4 वाहन सीज।

ऊधम सिंह नगर – जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के आदेशानुसार सितारगंज क्षेत्र में एआरटीओ विपिन सिंह ने लोडर वाहनों पर कानूनी चाबुक चलाते हुए सितारगंज क्षेत्र के उत्तरप्रदेश/उत्तराखण्ड बोर्डर सरकड़ा चौकी सितारगंज सिडकुल रोड और नानकसागर डैम पर रूटीन चैकिंग की चैकिंग के दौरान एआरटीओ विपिन सिंह ने बिना पर्ची और बिना टैक्स के लगभग 10 लोडर वाहनों की चैकिंग कर चालान काटे।

वहीँ आवश्यकता अनुसार 3 – 4 वाहनों को विपिन सिंह द्वारा सीज़ भी किया गया। एआरटीओ विपिन सिंह ने बताया की जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर महोदय के आदेशानुसार हमारी टीम रेण्डम छापेमारी की कार्यवाही लगातार कर रही है।

जिसमे रोड पर बिना टैक्स जमा करे और बिना कागज़ / फिटनेस और बिना परमिट के जो वाहन चल रहें है चैकिंग कर उनपर चालान और सीज़ करने की कार्यवाही लगातार की जा रही है।  जिन वाहनों को सीज़ और जिनके चालान किये गए हैं उनकी रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदय को भेजी जा रही है ।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular