Homeराज्यउत्तराखण्डचारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण ना होने से यात्री परेशान।

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण ना होने से यात्री परेशान।

हरिद्वार – उत्तराखंड चार धाम यात्रा को इस बार श्रद्धालुओं का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। हाल ये है कि चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन पंजीकरण तक बंद कर दिया गया है।

पर्यटन विभाग ने इस संबंध में एक सलाह भी जारी कर दी है। विभाग के अनुसार चारधाम यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए उपलब्ध स्लॉट के अनुसार पंजीकरण करवाने के उपरांत ही अपना टिकट और आवास बुक करें।

विभाग के मुताबिक अगले कई दिनों की अवधि हेतु चारों धामों के सभी स्लॉट बुक होने के चलते यात्रा के लिए काउन्टर अथवा पोर्टल पर पंजीकरण उपलब्ध नहीं है। धन नगरी हरिद्वार में हेमकुंड साहिब के लिए ही पंजीकरण किया जा रहा है पर्यटन विभाग के द्वारा कहा गया है जैसे ही पंजीकरण के स्लॉट उपलब्ध होंगे, वैसे ही श्रद्धालुओं का पंजीकरण यथावत सुचारू हो सकेगा। साथ ही सभी फिजिकल ऑफलाइन काउंटर यथावत बने रहेंगे।

ऐसे में यात्री लगातार हरिद्वार पहुंच रहे हैं और पंजीकरण ना होने से काफी निराश भी दिखाई दे रहे हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments