देहरादून- 28 और 29 मई को उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी सिखा सुयाल ने बताया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दो दिन उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना जताई है। बताया गया है कि 30 और 31 मई को मौसम सामान्य रहेगा।



