देहरादून- उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषण आग की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इसमें कहा जा रहा है कि आग लगने के कारण उत्तराखंड जंगल की 71 हेक्टेयर जमीन पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। यह भी दावा किया जा रहा है कि इस आग से लोगों की जान गई है और कई जानवरों की मौत हुई है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी ऐसी खबरें पूरी तरह से झूठी हैं। पीआईबी (प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो) उत्तराखंड ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी इसे अपने ट्वीटर एकाउंट पर शेयर किया है। इसमें लिखा है कि सोशल मीडिया में दिखाया जा रहा है कि उत्तराखंड के जंगलों में आग बढ़ती जा रही है लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। दिखायी जा रही तस्वीरें पुरानी हैं और इनमें से कई दूसरे देशों से संबंधित हैं। कृपया ऐसी भ्रामक खबरों से सावधान रहें।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी ट्वीट किया कि ‘चीन और चिली के जंगलों मे लगी आग वर्ष 2016 और 2019 की वनाग्नि की पुरानी तस्वीरों के माध्यम से उत्तराखंड के खिलाफ एक भ्रामक और सत्य से परे दुष्प्रचार चल रहा है, कृपया ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और ऐसी भ्रामक खबरों से सावधान रहें’। वहीं डीजी लाॅ एंड आर्डर अशोक कुमार ने भी ट्वीट कर कहा कि जो इस तरह की झूठी खबरें फैलायेगा उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जायेगी।




Полная версия по ссылке: https://slovarsbor.ru/w/%D1%8F%D0%BF%D0%BE%D0%BD%D0%BA%D0%B0/