Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीसिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा, श्रमिकों को बाहर...

सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा, श्रमिकों को बाहर निकालने की मॉक ड्रील रही सफल।

उत्तरकाशी – सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की जिंदगी बचाने के लिए बचाव अभियान चल रहा है। इन श्रमिकों को सुरंग के अंदर फंसे हुए 300 घंटे से अधिक का समय हो गया। आज उम्मीद बनी है कि सुरंग में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाला जाएगा। इसके लिए सभी तरह की तैयारियां की गई है। वहीं अस्पताल और डॉक्टर्स भी अलर्ट पर हैं।

टनल से ऐसे होगा फंसे लोगों का रेस्क्यू

शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। ऑगर मशीन से ड्रिलिंग पूरी होने के बाद NDRF कुछ इस तरह से फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालेगी। एजेंसी ने इसको लेकर ड्रील की। टायर लगे स्ट्रेचर से एक सिविलियन को बाहर निकालने की मॉक ड्रील सफल रही।

वहीँ केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) सिल्कयारा सुरंग स्थल पर पहुंचे। यहां टनल में फंसे हुए श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular