
देहरादून-सरकार प्रदेश में लागू कोविड- कर्फ्यू को वर्तमान रियायत के साथ एक हफ्ते और आगे बढ़ाने की तैयारी में है।रात्रि में आवाजाही को लेकर अब सख्ती बरतने की तैयारी की जा रही है।सरकारी कार्यालयों को 100 फ़ीसदी क्षमता के साथ खोलने पर विचार हो सकता है।बता दें कि प्रदेश में वर्तमान में लागू कर्फ्यू की मियाद 27 जुलाई को सुबह 6:00 बजे खत्म हो रही है।वहीं दूसरे राज्यों से आने वालों को भी मिलेगी राहत मिल सकती है। जिसके तहत 15 दिन पहले कोविड- वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों को राज्य में प्रवेश की छूट मिलेगी।सूत्रों के मुताबिक रविवार और सोमवार को होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में इस बारे में निर्णय लिया जायेगा ।