
देहरादून-कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव सोनिया गांधी और राहुल गांधी के चेहरे पर सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर चुने गए विधायक और पार्टी आलाकमान के फैसले पर सीएम का चेहरा तय होगा।
हालांकि हरीश रावत को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद माना जा रहा है कि पार्टी हरीश रावत के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी।