
रूद्रप्रयाग-उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र की जिंदगी काफी संघर्षपूर्ण है। ग्रामीण पहाड़ी क्षेत्रों में गुलदार,भालू और बाघ जैसे जानवरों का खतरा बना रहता है। ताज़ा घटना रूद्रप्रयाग जिले के सिल्ला-ब्राह्मण गांव की है जहां शनिवार रात को गुलदार ने डेढ़ वर्ष की बच्ची को निवाला बना लिया। गुलदार घर के आंगन से बच्ची को उठा ले गया। देर रात को बच्ची का शव घर से काफी दूर मिला। बता दें कि बीते शुक्रवार को गुलदार ने इसी क्षेत्र में एक महिला पर हमला किया था।