Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज गांधी जयंती पर हर विधानसभा में 150 किमी पदयात्रा...

उत्तराखंड में आज गांधी जयंती पर हर विधानसभा में 150 किमी पदयात्रा करेंगी भाजपा, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की शुरुआत……

देहरादून- महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आज से भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में 150 किमी. की पदयात्रा करेगी। इसमें पार्टी के सभी सांसद, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज सुबह राजपुर रोड पर बहल चैक से गांधी पार्क तक पदयात्रा कर इसकी शुरुआत की। वहीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखिरयाल निशंक आज दोपहर दो बजे नारसन सीमा से पदयात्रा प्रारंभ करेंगे। अल्मोड़ा सांसद अजय टमटा और पौड़ी गढ़वाल के सांसद तीरथ सिंह रावत भी पदयात्रा आज से आरंभ करेंगे। भाजपा द्वारा यह पदयात्राओं का कार्यक्रम 31 अक्तूबर तक चलेगा।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular