Homeअध्यात्मआज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा...

आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन…….

मेष- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

वृष- मन अशान्त रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं।

मिथुन- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा।

कर्क- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश प्रवास के भी योग बन रहे हैं।

सिंह- मन अशान्त रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। बातचीत में भी सन्तुलित रहें। कारोबार में धन लाभ होगा।

कन्या- आत्मसंयत रहें। मानसिक तनाव रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। पिता से धन प्राप्ति हो सकती है।

तुला- मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

वृश्चिक- धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

धनु- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा’ के भाव रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

मकर- सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ- पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

मीन- आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार की समस्याएं अभी परेशान ही करेंगी। खर्च अधिक रहेंगे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular