देहरादून- उत्तराखंड में आज अभी तककोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें आठ टिहरी, दो पौड़ी गढ़वाल, दो रुद्रप्रयाग के हैं। प्रदेश में अब संक्रमितों की संख्या 522 हो गई है, जिनमें से 81 मरीज स्वस्थ हो गए हैं, जबकि पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा तीन अन्य मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।



